{"_id":"60866341268fde29fd7e7d41","slug":"firing-on-a-youth-during-polling-in-a-village-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: मतदान से पहले एक युवक को मारी गोली, दूसरे गांव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: मतदान से पहले एक युवक को मारी गोली, दूसरे गांव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, चार लोग घायल
Mon, 26 Apr 2021 12:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:39 PM IST
सार
मेरठ के अहमद पुरी गांव में सोमवार सुबह पंचायत चुनाव में मतदान से पहले एक युवक को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के अहमद पुरी गांव में सोमवार सुबह पंचायत चुनाव में मतदान से पहले एक युवक को गोली मार दी गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ये है मामला
गांव अहमद पुरी में सोमवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब दो दोस्त शराब के नशे में घूम रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिपाल नाम के युवक को उसके दोस्त सीटू ने तमंचे से गोली मार दी। महिपाल के पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: जिले में ऑक्सीजन को लेकर मचा हाहाकार, जिला अस्पताल में प्रशासन के फूले हाथ-पांव, जानें पूरा अपडेट
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि परिजनों ने अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी है।
इसके अलावा गांव कैली रामपुर में फर्जी वोट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। गांव कैली रामपुर में सोमवार को फर्जी मतदान को लेकर पूर्व प्रधान राणा व पूर्व प्रधान वेद प्रकाश के समर्थकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। बताया गया कि राणा पक्ष के चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मेरठ में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/