{"_id":"5a829e1e4f1c1b5e028b5142","slug":"firing-in-procession-climbing-seven-children-injured-sent-two-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, सात बच्चे घायल, दो को किया दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, सात बच्चे घायल, दो को किया दिल्ली रेफर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिजन और घायल बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर के अबूपुर गांव में घुड़चढ़ी के दौरान बारातियों द्वारा उड़ाए जा रहे नोट उठा रहे सात बच्चे हर्ष फायरिंग में घायल हो गए। सभी को कंकरखेड़ा के कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिनमें दो बच्चों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव अबूपुर में सोमवार शाम बारात आई थी। जिसमें घुड़चढ़ी के दौरान बाराती जमकर नोट बरसा रहे थे और सिक्के बिखेर रहे थे। इस दौरान गांव के बच्चे शाकिब पुत्र सत्तार, शाहिद पुत्र यूसुफ, फैजान, सागर व अरमान सहित दो अन्य बच्चे नोट व पैसे बटोर रहे थे। इस दौरान बारात में कुछ युवक हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान दो युवकों के हाथ बहके और गोली लगने से सात बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद बारात में भगदड़ मच गई। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शराब के नशे में कर रहे थे हर्ष फायरिंग
गोली लगने से घायल हुए साकिब के पिता सत्तार ने बताया कि उसका बेटा कक्षा आठ का छात्र है। उसने साकिब को मना किया था कि बारात में गोलियां चल रही हैं। बारात देखने मत जा। कई बार रोका। लेकिन बावजूद इसके चकमा देकर बारात देखने भाग गया। बारात में कुछ युवक शराब के नशे में थे। जो हर्ष फायरिंग कर रहे थे। साकिब के सीने में, शाहिद के पेट में, फैजान के हाथ में, सागर के पैर में व अरमान के कंधे में गोली लगी है। सभी की उम्र 10 से 14 साल के बीच है। इसके अलावा सागर नाम का किशोर बारात में ढोल बजा रहा था। वह भी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/