{"_id":"5d659d638ebc3e93a45faf79","slug":"firing-in-post-office-meerut-news-mrt4402797178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकखाने के संविदा कर्मचारी को गार्ड ने गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकखाने के संविदा कर्मचारी को गार्ड ने गोली मारी
विज्ञापन
कैंट डाकघर मे गोली लगने से घायल अभिषेक जसवंत राय अस्पताल मे इलाज कराते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कैंट स्थित मुख्य डाकघर में मंगलवार को संविदा कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गया। बताया गया कि सिक्योरिटी गार्ड ने लंच ब्रेक में भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई। गोली संविदा कर्मचारी के पैर में जा लगी। घायल कर्मी को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर बंदूक को कब्जे में लिया है।
पल्लवपुरम निवासी अभिषेक कुमार डाकघर में संविदा कर्मचारी है। डाकघर में जगदीश गार्ड है। दोपहर को ब्रेक लंच हुआ था। इस दौरान कुछ लोग डाकघर में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। गार्ड उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा था। गार्ड के हाथ में लाइसेंसी बंदूक थी। अचानक उससे चली गोली अभिषेक के पैर में जा लगी।
गोली चलते ही डाकघर में अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ कर्मचारी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर बंदूक कब्जे में ली। एसओ का कहना है कि अभिषेक ने हादसा बताया है। उसका गार्ड से कोई विवाद नहीं है।