फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in Panchayat on Kamela Road

कमेला रोड पर पंचायत में फायरिंग, भगदड़

Mon, 02 Aug 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Firing in Panchayat on Kamela Road
कमेला रोड पर पंचायत में फायरिंग, भगदड़
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। ससुरालियों पर पंचायत में 11 लाख रुपये मांगने और विरोध करने पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। इस दौरान भगदड़ मच गई।
अहमदनगर निवासी दिलशाद की शादी एक वर्ष पूर्व मुंडाली क्षेत्र के सिसौली निवासी तमन्ना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी। रविवार को तमन्ना का पिता अलीशेर अपने भाइयों के साथ मेरठ पहुंचा, यहां रात करीब आठ बजे कमेला रोड स्थित कंजरो वाले पुल पर हाजी बाबू के मकान में पंचायत हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि पंचायत में दिलशाद ने तमन्ना के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं दहेज में 11 लाख रुपये, वैगनआर कार और पिता के लिए स्कूटी की मांग की। इसके बाद पंचायत में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की, जिसके बाद भगदड़ मच गई। फतेउल्लापुर रोड स्थित दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। इस दौरान पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। तमन्ना के चाचा चांद मोहम्मद ने लिसाड़ीगेट थाना पहुंचकर दिलशाद, उसके पिता मेहराजुद्दीन, दोस्त वकील सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेवगढ़ी की पंचायत में मारपीट
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी निवासी साजिद की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व तारापुरी निवासी राशिदा के साथ हुई थी। आरोप है कि साजिद काएक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसका विरोध करने पर राशिदा को यातनाएं दी गई। आरोप है कि रविवार को राशिदा की पिटाई करते हुए हत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही राशिदा के परिजन मेवगढ़ी पहुंचे और यहां पंचायत बैठा दी। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed