फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing in Meerut college in Meerut, one student injured

यूपी: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला मेरठ कॉलेज, गोली लगने से छात्र घायल, एक गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 12:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jul 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
firing in Meerut college in Meerut, one student injured
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एसएसपी और एसपी देहात के आवास के ठीक सामने स्थित मेरठ कॉलेज में गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे कॉलेज के गेट पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक पर दूसरे गुट के आधा दर्जन छात्रों ने गोलियां बरसा दीं। अंकित मलिक ने किसी तरह जान बचाई। लेकिन एक गोली उसके साथ खडे़ छात्र के सिर में लग गई। सरेआम गोलीबारी होने पर भगदड़ मच गई। एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ कॉलेज के हॉस्टल में छापा मारा, जहां शराब पार्टी चलती मिली। पुलिस ने एक बाहरी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि अंकित मलिक अपने दोस्त राहुल पुत्र भोपाल निवासी खतौली के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा बात कर रहा था। आरोप है कि कॉलेज से ब्लैक लिस्टेड अंकित ढाका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, अक्षय यादव, निखिल, विनीत पंवार और अंकुर इस दौरान वहां पहुंचे। इन आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित मलिक पर गोलियां चला दीं। जिसमें अंकित बाल-बाल बच गया, जबकि उसके साथी राहुल के सिर में गोली लग गई। गनीमत रही कि गोली सिर के ऊपरी हिस्से को चीरती हुई निकल गई। हमलावर दहशत फैलाने के लिए पांच-छह राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए।

विज्ञापन

वारदात की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ कैंट सदर संजीव देशवाल समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने कॉलेज परिसर स्थित बीएनएम हॉस्टल की तलाशी ली, जहां पर बाहरी युवक शराब पार्टी करते मिले। पुलिस को देखते ही युवकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने शराब पार्टी में शामिल बताए गए हिमांशु निवासी फूलबाग कॉलोनी को पकड़ लिया। वहीं, अंकित मलिक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है।

अपने तरीके से निपटेंगे
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सभी नामजद आरोपी पहचाने जा चुके हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही हैं। गुंडागर्दी करने वालों से पुलिस अपने तरीके से निपटेगी।  -अजय साहनी, एसएसपी 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed