{"_id":"5e37314a8ebc3e4b285d8d81","slug":"fire-in-the-house-thousands-of-goods-ashes-in-sports-modipuram-news-mrt46693647","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में घर में लगी आग, हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में घर में लगी आग, हजारों का सामान राख
विज्ञापन

मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित शिवनगर कॉलोनी में रविवार को खेल-खेल में घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा हजारों रुपये का सामान राख हो गया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
रुड़की रोड शिवनगर कॉलोनी निवासी राजकुमार व्यास अपने परिवार के साथ रहते है। रविवार को उनकी बच्ची कमरे में खेल रही थी। इस दौरान उसने माचिस से कागज में आग लगा दी। कागज जलने से पास में रखे एक कपड़े में आग लग गई और देखते ही देखतेे हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान बच्ची भी आग की लपटों में घिर गई। बच्ची के चिल्लाने पर परिजन कमरे में पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला। शोर सुनकर आए पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।