फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire in sugercane crop due to HT wire

एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से ईंख फुंकी

Mon, 30 Sep 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
fire in sugercane crop due to HT wire
हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से जली ईख। - फोटो : KITHOR
मुंडाली। क्षेत्र के गांव भटीपुरा के किसानों के खेत में विद्युत हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर जाने से करीब 13 बीघा ईख जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने मुंडाली थाने में बिजलीघर हसनपुर कलां के अधिकारियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित गांव भटीपुरा किसान पवन काजला पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि उनका खेत मुंडाली क्षेत्र में है। उसमें गन्ने की फसल खड़ी है। उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यहकाफी जर्जर अवस्था में है। जिसकी कई बार लाइन बदलवाने के लिए हसनपुर कलां स्थित बिजलीघर के जेई को लिखित शिकायत की थी पंरतु तार नहीं बदला गया। बीती शनिवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कृष्णपाल, इंद्रपाल, राजेंद्र, पवन काजला, जगवती, सुकरमपाल, प्रवीण आदि के खेत में गिर गया। उससे निकली चिंगारी से ईख में आग लग गई। सुबह में किसान खेत में गए तो 13 बीघा ईख जली मिली। इससे सभी किसानों को कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान पवन काजला ने बताया कि यदि शुगर मिल चलता होता तो फुंका गन्ना शुगर मिल सेंटर पर डाला जा सकता था परंतु अभी कोल्हू भी नहीं चले हैं। जिससे विद्युत निगम के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मुंडाली थाने पर बिजलीघर हसनपुर कलां के अधिकारियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed