फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire in Jal Nigam office from short circuit in shamli,fire brigade controll the fire

शामली: शाॅर्ट सर्किट से जल निगम के कार्यलय में लगी आग, जलकर राख हुए जरूरी दस्तावेज

Fri, 10 Apr 2020 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Apr 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Fire in Jal Nigam  office from short circuit in shamli,fire brigade controll the fire
जल निगम कार्यालय - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार सुबह किराए के भवन में चल रहे जल निगम के कार्यालय में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। सुबह कार्यालय से धुआं उठता देख भवन मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कार्यालय में रखे दस्तावेज, कंप्यूटर व फर्नीचर जलकर राख हो गए हैं।

विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में किराये के भवन में जल निगम के कार्यालय हैं। शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। बंद कार्यलय से धुआं निकलता देख ऊपरी मंजिल पर रह रहे मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। 
विज्ञापन


दमकल विभाग की गाड़ी के साथ दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

फायर स्टेशन के प्रभारी अजीज खान ने बताया कि  आग लगने से कार्यालय का फर्नीचरए कंप्यूटर और कुछ सरकारी दस्तावेज जल गये है। आग लगने की सूचना पर जल निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। बताया गया कि आग लगने से कार्यालय का फर्नीचर, कम्प्यूटर और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed