फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire in house at sotiganj area

रविंद्रपुरी में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 28 Feb 2022 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
fire in house at sotiganj area
सोतीगंज में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोतीगंज के रविंद्रपुरी में एक मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड और सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रूपये का माल जलकर राख हो गया। वहीं पीड़ित ने सदर बाजार थाने में आग लगने की लिखित सूचना भी दी है।
रविंद्रपुरी में कमालुद्दीन का परिवार रहता है। उनका कबाड़ के अलावा मच्छरदानी बनाने का काम है। नीचे का हिस्सा उन्होंने किसी कबाड़ी को दिया हुआ था। इसे पुलिस ने कुछ समय पहले कुर्क कर लिया था जबकि प्रथम तल और द्वितीय तल पर उनके बेटे रहते हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे पूरा परिवार पत्ता मोहल्ला में हो रहे एक कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान बंद मकान में आग लग गई।
विज्ञापन

धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचा दिया। आसपास की छतों पर चढ़कर उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में दमकल की गाड़ी भी आ गई और आग पर काबू पाया। इस दौरान सामान बचाने के चक्कर में कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए। कमालुद्दीन ने बताया कि आग से मकान के अंदर रखे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बेड सहित अन्य घरेलू सामान जल गया है। मच्छरदानी बनाने का कच्चा माल भी आग की चपेट में आ गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। लाखों का माल जलने की शिकायत थाने में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed