{"_id":"61ba5265cbd71100537052c9","slug":"fire-in-bussinessmen-house-meerut-news-mrt569237274","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापार के घर लगी भीषण आग, लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापार के घर लगी भीषण आग, लाखों का माल जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा व्यापारी के घर लगी आग, लाखों का माल जला
मेरठ। सिविल लाइन के इमलियान में अंसारी गली में कपड़ा व्यापारी अय्यूब के मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग से लाखों का माल जल गया। दमकल की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
अय्यूब पैंठ में कपड़ा बेचने का काम करते हैं। परिवार घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। ऊपर कमरे में माल रखा रहता है। दोपहर को यहां अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई। अय्यूब और उनके परिजनों ने पहले पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस पहुंची।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमाशबीनों को दौड़ाया। इसके बाद दमकल टीम पहुंची। सिविल लाइन इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। व्यापारी और दमकल की टीम की ओर से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।