फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire has in a truck at Meerut and two people injured

मेरठ: हाईटेंशन लाइन से ट्रक में लगी भीषण आग, चालक और परिचालक झुलसे

Mon, 07 Oct 2019 06:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Fire has in a truck at Meerut and two people injured
ट्रक में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्रांतर्गत बिजली बंबा बाईपास पर सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से काला धुआं दिखाई पड़ रहा था। इस घटना में ट्रक चालक और परिचालक झुलस गए, जिन्हें क्षेत्रीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


जाहिदपुर निवासी गौरव गर्ग पुत्र राकेश गर्ग का बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक से कुछ दूरी पर बांस का गोदाम है। सोमवार सुबह आसाम से एक ट्रक में बांस भरकर गोदाम पर पहुंचा। दोपहर में माल उतारने के बाद जैसे ही ट्रक चालक बुलंदशहर निवासी ताहिर और परिचालक वकील उसे लेकर चले, तभी ट्रक गोदाम के सामने से जा रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तेज धमाके के साथ ट्रक में आग लग गई। लोगों ने चालक-परिचालक को ट्रक से निकाला और कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में खरखौदा पुलिस और दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक आधे से ज्यादा जल चुका था। ग्रामीणों ने हाईटेंशन विद्युत लाइन को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed