फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in retired DSP's factory, loss of lakhs

रिटायर्ड डीएसपी की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 14 Dec 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in retired DSP's factory, loss of lakhs
रिटायर्ड डीएसपी की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

मोदीपुरम। रोहटा रोड स्थित विकास एंक्लेव में रिटायर्ड डीएसपी के घर की तीसरी मंजिल पर बनी नैपकिन बनाने की फैक्टरी में आग गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आकर करीब तीन घंटे में आग बुझाई। पीड़ितों का कहना है कि करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रोहटा रोड स्थित तेज विहार कालोनी के पीछे विकास एंक्लेव है। यहां गली नंबर एक में सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी राकेश तोमर का मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार रहता है, जबकि द्वितीय और तृतीय तल पर नैपकिन बनाने की फैक्टरी लगा रखी है। सोमवार शाम करीब छह बजे फैक्टरी में आग लग गई। राकेश तोमर ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। वहां तीन भरे सिलिंडर रखे थे, जिन्हें बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची, तब तक आग भड़क चुकी थी। रिटायर्ड डीएसपी के बेटे विशाल तोमर, विशाल की पत्नी सीमा, बेटी अवंशिका और तीन साल के बेटे देवान ने बाहर आकर जान बचाई। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा और नवाब सिंह लखवाया भी पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मदद में जुट गए। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना था कि नैपकिन की फैक्टरी घर में ही चला रखी थी, जो कि गलत है। शॉर्ट सर्किट या मंदिर में जल रहे दीपक से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पानी खत्म होने पर भड़के लोग
शुरू में दमकल की दो गाड़ियां पहुंची थीं। कुछ देर बाद ही गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने कहा कि जब आसपास के घरों तक भी आग पहुंच जाएगी, तब बुझाओगे क्या। इसके बाद तीन और गाड़ियों को बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड डीएसपी ने ताक पर रखे नियम
एक तो फैक्टरी आबादी के बीच लगी थी, ऊपर से नियमों का भी कोई पालन नहीं किया जा रहा था। साफ है कि रिटायर्ड डीएसपी ने सारे नियम ताक पर रख दिए। फैक्टरी में रखे नैपकिन, कच्चा माल, एसी, फ्रिज, बेड, अलमारी, किचन, क्रॉकरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जेवरात जल गए। पीड़ित का कहना था कि मंदिर में रखे दीपक से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed