फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in bus repairing factory in Meerut

Meerut: बस रिपेयरिंग कारखाने में लगी आग, चपेट में आईं 50 झुग्गियां भी जलकर हुईं राख; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Sun, 05 May 2024 07:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 May 2024 07:59 PM IST
सार

मेरठ में बस रिपेयरिंग कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से आगे बढ़ी और पास ही मैदान में झुग्गियों तक जा पहुंची। दर्जनों झुग्गियां आग के चपेट में आ गईं। 
 

विज्ञापन
Fire breaks out in bus repairing factory in Meerut
आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल पंप के पास  बस रिपेयरिंग कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से आगे बढ़ी और पास ही मैदान में झुग्गियों तक जा पहुंची। दर्जनों झुग्गियां आग के चपेट में आ गईं। इस दौरान कई धमाके भी हुए। आग की सूचना मिलते ही लोहिया नगर पुलिस व दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आसपास के जिलों से भी गाड़ी बुलाई गई। मौके पर डीएम एसएसपी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि संभवत: बस में पहले आग लगी थी। आग लगी या लगाई गई यह साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि जिस जगह ये बसें खड़ी थीं वह एक खुला मैदान है। वहां खुद से आग लग जाना संभव नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को आगोश में ले लिया। दूसरी बस तक भी आग फैल गई। यहां से आग समीप झुग्गियों तक जा पहुंची। 
विज्ञापन


झुग्गी कराई खाली
आग जब झुग्गियों के पास तक जा पहुंची तो वहां रहने वाले खानाबदोशों से मदद व बचाव के लिए पहुंचे लोगों ने झुग्गियों को खाली कराना शुरू कर दिया। इस दौरान 50 झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने के बाद वहां रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने आग से अपना सामान बचाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। झुग्गियों में लगी आग को देखकर कुछ बच्चे व महिलाएं रोने-बिलखने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंट व रिपेयरिंग वर्क 
लोगों ने बताया कि यहां बसों की रिपेयरिंग व पेंट आदि का काम होता है। कई बार यहां रिपेयरिंग के दौरान बसों में वैल्डिंग भी की जाती है। आशंका जताई जा रही है कि वैल्डिंग के दौरान ही चिंगारी से आग लग गई। वहीं, दूसरी ओर सीएफओ संतोष राय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों ने जानकारी दी कि करीब पांच छह साल पहले भी इसी स्थान पर भयंकर आग हादसा हो चुका है। तब भी कोई उस हादसे में हताहत नहीं हुआ था।


ट्रैफिक किया डायवर्ट
आग के दौरान बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी से यातायात भी डायवर्ट कर दिया गया। हापुड़ रोड से बिजली बंबा बाईपास आने वाले वाहन मोहिउद्दीनपुर होते हुए निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed