{"_id":"663797b7bbf5cb71a0064cb0","slug":"fire-breaks-out-in-bus-repairing-factory-in-meerut-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बस रिपेयरिंग कारखाने में लगी आग, चपेट में आईं 50 झुग्गियां भी जलकर हुईं राख; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बस रिपेयरिंग कारखाने में लगी आग, चपेट में आईं 50 झुग्गियां भी जलकर हुईं राख; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
Sun, 05 May 2024 07:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 05 May 2024 07:59 PM IST
सार
मेरठ में बस रिपेयरिंग कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से आगे बढ़ी और पास ही मैदान में झुग्गियों तक जा पहुंची। दर्जनों झुग्गियां आग के चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल पंप के पास बस रिपेयरिंग कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से आगे बढ़ी और पास ही मैदान में झुग्गियों तक जा पहुंची। दर्जनों झुग्गियां आग के चपेट में आ गईं। इस दौरान कई धमाके भी हुए। आग की सूचना मिलते ही लोहिया नगर पुलिस व दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आसपास के जिलों से भी गाड़ी बुलाई गई। मौके पर डीएम एसएसपी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि संभवत: बस में पहले आग लगी थी। आग लगी या लगाई गई यह साफ नहीं हो पाया है, क्योंकि जिस जगह ये बसें खड़ी थीं वह एक खुला मैदान है। वहां खुद से आग लग जाना संभव नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को आगोश में ले लिया। दूसरी बस तक भी आग फैल गई। यहां से आग समीप झुग्गियों तक जा पहुंची।
विज्ञापन
झुग्गी कराई खाली
आग जब झुग्गियों के पास तक जा पहुंची तो वहां रहने वाले खानाबदोशों से मदद व बचाव के लिए पहुंचे लोगों ने झुग्गियों को खाली कराना शुरू कर दिया। इस दौरान 50 झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने के बाद वहां रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने आग से अपना सामान बचाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। झुग्गियों में लगी आग को देखकर कुछ बच्चे व महिलाएं रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
पेंट व रिपेयरिंग वर्क
लोगों ने बताया कि यहां बसों की रिपेयरिंग व पेंट आदि का काम होता है। कई बार यहां रिपेयरिंग के दौरान बसों में वैल्डिंग भी की जाती है। आशंका जताई जा रही है कि वैल्डिंग के दौरान ही चिंगारी से आग लग गई। वहीं, दूसरी ओर सीएफओ संतोष राय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों ने जानकारी दी कि करीब पांच छह साल पहले भी इसी स्थान पर भयंकर आग हादसा हो चुका है। तब भी कोई उस हादसे में हताहत नहीं हुआ था।
ट्रैफिक किया डायवर्ट
आग के दौरान बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी से यातायात भी डायवर्ट कर दिया गया। हापुड़ रोड से बिजली बंबा बाईपास आने वाले वाहन मोहिउद्दीनपुर होते हुए निकाले गए।