{"_id":"62f5ef079c721b173452c448","slug":"fire-breaks-out-in-a-car-on-delhi-meerut-expressway-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, युवकों ने कूदकर बचाई जान, बहन से राखी बंधवाने जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, युवकों ने कूदकर बचाई जान, बहन से राखी बंधवाने जा रहे थे दोनों
Fri, 12 Aug 2022 11:41 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:41 AM IST
सार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कार में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने के दौरान कार सवार युवकों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कार में भीषण आग लगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक कार में भीषण आग लग गई। बताया गया कि दिल्ली से सहारनपुर जा रही आई-20 कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। कार सवार युवकों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इस दौरान पार्थ इंडिया के सीनियर मैनेजर कैलाश चंद ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। वहीं कार चालक अंकुर व उसके साथी अनमोल ने बताया कि वह दोनों अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक: नाले में मिली युवती की सिर कटी लाश, देखने वालों की जुटी भीड़, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
विज्ञापन