फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in a car on Delhi-Meerut Expressway in Meerut

UP: एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, युवकों ने कूदकर बचाई जान, बहन से राखी बंधवाने जा रहे थे दोनों

Fri, 12 Aug 2022 11:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Aug 2022 11:41 AM IST
सार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक कार में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने के दौरान कार सवार युवकों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Fire breaks out in a car on Delhi-Meerut Expressway in Meerut
कार में भीषण आग लगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक कार में भीषण आग लग गई। बताया गया कि दिल्ली से सहारनपुर जा रही आई-20 कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। कार सवार युवकों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


इस दौरान पार्थ इंडिया के सीनियर मैनेजर कैलाश चंद ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। वहीं कार चालक अंकुर व उसके साथी अनमोल ने बताया कि वह दोनों अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: नाले में मिली युवती की सिर कटी लाश, देखने वालों की जुटी भीड़, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed