{"_id":"5bd6933dbdec2269845a99f8","slug":"fire-after-cylinder-burst-in-the-sweet-shop-in-meerut-fire-brigade-control-police-saved-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से मिठाई शॉप में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सो रहे आठ कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटने से मिठाई शॉप में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सो रहे आठ कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड क्षेत्र के देवपुरी में रविवार आधी रात के बाद रोहताश स्वीट्स भंडार में भीषण आग लग गई। इस दौरान चार मंजिला भवन की ऊपरी मंजिल पर आठ कर्मचारी सोए हुए थे। आग की लपटों के बीच पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी कर्मचारियों की जान बचाई। गैस सिलिंडरों के फटने से आसपास का इलाका दहल गया। एहतियातन एक दर्जन से अधिक घर पुलिस ने खाली करा लिए थे।
विज्ञापन
एसओ रेलवे रोड विनोद कुमार के अनुसार जैननगर के पास देवपुरी निवासी रोहताश कुमार की रोहताश मिष्ठान भंडार है। इसमें मिठाई के साथ बेकरी शॉप भी है। उनके भाई रामकुमार भी साथ रहते हैं। दीपावली को लेकर मिठाई और अन्य सामान रात में भी तैयार किया जा किया जा रहा था। चार मंजिला बिल्डिंग के निचले भाग में रात करीब एक बजे भीषण आग लग गई। जब तक आसपास के लोग और कर्मचारी कुछ समझ पाते, गैस सिलिंडर फटने शुरू हो गए। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
लोगों ने सबमर्सिबल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग और भड़क गई। आग देखते ही देखते ऊपरी मंजिल की तरफ बढ़ने लगी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पड़ोस के मकान की छत पर चढ़कर बिल्डिंग में फंसे कर्मचारियों को निकाला।
विज्ञापन
एफएसओ पुलिस लाइन संजीव कुमार ने शहर की सभी दमकल गाड़ियों को बुला लिया था। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने आसपास के दर्जनों मकानों को खाली करा लिया। आग बुझने तक भी कई सिलिंडर जल रहे थे। एसओ रेलवे रोड ने बताया कि धमाकों को देखकर माना जा रहा है कि सात से आठ सिलिंडर फटे होंगे।
बिल्डिंग के जनरेटर ने भी आग पकड़ ली। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। देर रात करीब पौने तीन बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पीड़ित कारोबारी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/