फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR will be registered against twelve who are treating patients by becoming MBBS doctors

मेरठ: एमबीबीएस चिकित्सक बनकर मरीजों का इलाज कर रहे 12 झोलाछाप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 19 Oct 2021 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Oct 2021 03:50 PM IST
सार

एमबीबीएस चिकित्सक बताकर मरीजों का इलाज करने वाले 10 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर कराई गई है। डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पहले इन्हें नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया न ही जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। 

विज्ञापन
FIR will be registered against twelve who are treating patients by becoming MBBS doctors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 12 अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ थानों में तहरीर दी है। अब एफआईआर दर्ज होगी। 

विज्ञापन


एमबीबीएस चिकित्सक बताकर मरीजों का इलाज करने वाले 10 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर कराई गई है। इन झोलाछाप के खिलाफ सीएमओ से शिकायत की गई थी। सीएमओ द्वारा गठित जांच कमेटी ने पाया कि ये झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बताया गया कि इन झोलाछाप को पहले भी नोटिस दिए गए थे लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आई शिकायतों के आधार पर सोमवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बृजेंद्र स्वरूप जेल चुंगी, फिरदोस गांव पिटलोकर सरधना , सुनील कुमार रिठानी,  कौसर अली आसिफाबाद परीक्षितगढ़,  प्रमोद तोमर शाह पीर गेट थाना लिसाड़ी, अनुज सिरोही गांव समसपुर थाना हस्तिनापुर, फरमान आरटीओ पुल के पास, डालचंद मीनाक्षीपुरम, अजय शर्मा और सुदेश शर्मा सरधना, धर्मेंद्र कुमार सुशांत सिटी, शहाना परवीन नर्सिंग होम सरधना के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पहले इन्हें नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया न ही जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed