{"_id":"616e9becf145636c1d1c8007","slug":"fir-will-be-registered-against-twelve-who-are-treating-patients-by-becoming-mbbs-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एमबीबीएस चिकित्सक बनकर मरीजों का इलाज कर रहे 12 झोलाछाप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एमबीबीएस चिकित्सक बनकर मरीजों का इलाज कर रहे 12 झोलाछाप के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
Tue, 19 Oct 2021 03:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Oct 2021 03:50 PM IST
सार
एमबीबीएस चिकित्सक बताकर मरीजों का इलाज करने वाले 10 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर कराई गई है। डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पहले इन्हें नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया न ही जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 12 अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ थानों में तहरीर दी है। अब एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
एमबीबीएस चिकित्सक बताकर मरीजों का इलाज करने वाले 10 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर कराई गई है। इन झोलाछाप के खिलाफ सीएमओ से शिकायत की गई थी। सीएमओ द्वारा गठित जांच कमेटी ने पाया कि ये झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बताया गया कि इन झोलाछाप को पहले भी नोटिस दिए गए थे लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आई शिकायतों के आधार पर सोमवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बृजेंद्र स्वरूप जेल चुंगी, फिरदोस गांव पिटलोकर सरधना , सुनील कुमार रिठानी, कौसर अली आसिफाबाद परीक्षितगढ़, प्रमोद तोमर शाह पीर गेट थाना लिसाड़ी, अनुज सिरोही गांव समसपुर थाना हस्तिनापुर, फरमान आरटीओ पुल के पास, डालचंद मीनाक्षीपुरम, अजय शर्मा और सुदेश शर्मा सरधना, धर्मेंद्र कुमार सुशांत सिटी, शहाना परवीन नर्सिंग होम सरधना के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पहले इन्हें नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया न ही जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।