फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fir file in pradhan pathi and six other due to caa lieyar information

सीएए पर अवाह फैलाने पर प्रधान पुत्र समेत 6 पर मुकदमा

Wed, 18 Dec 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
fir file in pradhan pathi and six other due to caa lieyar  information
किठौर। झूठी तहरीर देकर राधना गांव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि राधना में प्रधान पति वसीम जब्बार की टाइल्स फैैक्टरी में मध्यप्रदेश का एक मजदूर राकेश कुशवाहा काम करता है। मंगलवार सुबह प्रधान पति ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के एक व्यक्ति ने उसके मजदूर को डरा धमकाकर काम करने देने की धमकी दी। सूचना पर एसडीएम मवाना ऋषिराज सिंह, सीओ किठौर आलोक सिंह, पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जांच में मामला फर्जी निकला। शिकायत उसके मालिक वसीम जब्बार ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए साजिश के तहत कराई थी। पूछताछ में मजदूर ने बताया कि उसने मालिक के दबाव में झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में वसीम समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बिलाल, नासिर, जर्रार को हिरासत में लिया है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि प्रधान पति ने जिन लोगों के खिलाफ साजिश रचने का प्रयास किया उनसे रंजिश थी। इसको लेकर मंगलवार सुबह गांव में फायरिंग भी हुई थी। सीओ का कहना है कि माहौल को देखते हुए अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जूलुस निकालने से पहले आठ को जेल भेजा
किठौर। सीएए के विरोध में जुलूस निकालने से पूर्व खिदमत-ए-खल्क संस्था के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी का शांति भंग में चालान कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी आसिफ पुत्र ताहिर शाहजमाल खिदमत-ए-खल्क संस्था चलाता है। संस्था के सदस्य सीएए के विरोध में बुधवार को जुलूस निकलना चाहते थे। सूचना मिलने पर जुलूस की तैयारी कर रहे सभी लोगों को पकड़ा गया है। इनमें आसिफ, वसीम, मशकूर, तोहिद, ताहिर, इकराम, समद, जावेद को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले का मास्टरमाइंड अभी फरार है। वहीं सूत्रों का कहना है कि व्हाट्सएप पर मेसेज करने वाले दो युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गांवों में मुस्तैदी बढ़ाई
मुंडाली। नागरिकता संशोधन कानून के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र के गांवों में मुस्तैदी बढ़ा दी है। साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मुंडाली थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के चलते गांवों में गश्त बढ़ाई गई है। मंगलवार को थाना प्रभारी गांवों के गण्यमान्य व बुद्धिजीवी लोगों से मिले और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी ने भी प्रदर्शन करने या कानून तोड़ने का प्रयास किया तो उसे जेल भेजा जाएगा। बताया कि अजराडा, जिसोरा, रछौती, नंगलामल, लोटी, बढला, कुढला, नंगला कबूलपुर आदि गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed