फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Final list of toppers will be stamped today

टॉपर्स की फाइनल सूची पर आज लगेगी मुहर

Mon, 06 Dec 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Final list of toppers will be stamped today
मेरठ। सीसीएसयू में 23 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के टॉपर्स की फाइनल सूची पर सोमवार को मुहर लगेगी। विवि ने सभी कोर्सों की प्रोविजनल सूची जारी करते हुए छह दिसंबर की शाम चार बजे तक आपत्तियां मांगी थी। गिनती के कोर्सों में ही आपत्ति आने की संभावना है। ऐसे में विवि मंगलवार को टॉपर्स की डिग्री के लिए डाटा भेज देगा।
विज्ञापन

वर्ष 2021 के लिए 01 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 01 पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, 02 चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 44 स्वर्ण पदक, 131 कुलपति स्वर्ण पदक एवं 148 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाने हैं। टॉपर्स की कुल संख्या 327 है। विवि ने सभी की सूची अपलोड करते हुए छात्र-छात्राओं से आपत्ति मांगी हैं कि अगर किसी छात्र-छात्रा को लगता है कि उसके अंक ज्यादा हैं, तो वह सोमवार शाम चार बजे तक आपत्ति कर सकता है। इसके बाद किसी की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। टॉपर्स की फाइनल सूची पर मुहर लगने के बाद विवि डिग्री और प्रमाणपत्र बनवाने का काम शुरू कर देगा। दीक्षांत समारोह में 17 दिन बाकी रह गए हैं, अभी भी 15 कोर्सों के रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं। सोमवार को इसको लेकर विवि में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी। विवि को इनका रिजल्ट 10 दिसंबर तक जारी करना होगा, ताकि टॉपर्स फाइनल करके उनके प्रमाण पत्र समय से बनवाए जा सकें।
विज्ञापन

इतिहास की आरडीसी को 10 को जमा करें सिनोप्सिस
मेरठ। इतिहास की डीआरसी में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं की सूची विवि ने जारी कर दी है। आरडीसी के लिए 43 छात्र-छात्राओं को योग्य घोषित किया गया है। इनकी आरडीसी के लिए 10 दिसंबर तक आठ प्रति में सिनोप्सिस की कॉपी इतिहास विभाग में जमा करने को कहा है। उतीर्ण छात्र-छात्राओं की लिस्ट विवि की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि ने जारी किया खेल कैलेंडर
मेरठ। सीसीएसयू ने 2022 के लिए खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। इसकी सूची विवि की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed