फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fill up the UG-PG professional courses main exam form by 7 February

सात फरवरी तक भरें यूजी-पीजी प्रोफेशनल कोर्सों की मुख्य परीक्षा के फॉर्म

Fri, 29 Jan 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fill up the UG-PG professional courses main exam form by 7 February
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस-कॉलेजों में यूजी-पीजी प्रोफेशनल कोर्सों की मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाने शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि आठ फरवरी है। कॉलेजों द्वारा नोमिनल लिस्ट विवि में जमा करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी है।
विज्ञापन

यूजी और पीजी में सभी प्रोफेशनल कोर्सों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 फरवरी के बाद से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में विवि ने इन सभी कोर्सों के परीक्षा फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। ट्रेडिशनल कोर्सों में भी बुधवार से फार्म भरे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को विवि ने इन कोर्सों के परीक्षा फार्म भरवाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन कोर्सों में बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, ज्वैलरी डिजाइनिंग, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बायो केमेस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बायो इनफॉरमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, बायोटेक, एमटेक और एमपीईएस समेत दूसरे कई कोर्स शामिल हैं। इन फार्मों को भरने और ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। इसके बाद तिथि नही बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेडिशनल कोर्सों में परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है।
विज्ञापन

काल बाधित छात्र-छात्राओं को आज से परीक्षा फार्म भरने का मौका
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में जिन छात्र-छात्राओं की डिग्री पूरी करने का समय निकल चुका है, ऐसे छात्रों को विवि ने मौका दिया है। वे अपनी विषम सेमेस्टर की बैक पेपर या भूतपूर्व परीक्षा दे सकते हैं। जिनको एक साल का समय हो चुका है, उनके लिए पांच हजार और दो साल समय वाले काल बाधित छात्र-छात्राएं 10 हजार रुपये परीक्षा शुल्क जमा करके परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए परीक्षा फॉर्म शुक्रवार से भरे जा सकते हैं। परीक्षा फार्म और शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। कॉलेज में प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि आठ फरवरी है। विवि की वेबसाइट पर पूरे नियमों के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed