{"_id":"605119e08ebc3ee64b5f1dd4","slug":"fill-gstr-3b-by-20-march-otherwise-it-will-be-late-meerut-news-mrt530278781","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मार्च तक भर दें जीएसटीआर 3बी, नहीं तो लगेगा विलंब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मार्च तक भर दें जीएसटीआर 3बी, नहीं तो लगेगा विलंब शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 मार्च तक भर दें जीएसटीआर 3बी, नहीं तो लगेगा विलंब शुल्क
मेरठ। जीएसटी में पंजीकृत करीब 25 हजार व्यापारियों को 20 मार्च तक जीएसटीआर 3बी भरना होगा, नहीं तो हर रोज 50 रुपये के हिसाब से विलंब शुल्क लगेगा।
केंद्र सरकार ने जीएसटीएन पोर्टल पर भीड़ कम करने के लिए जीएसटी करदाताओं को श्रेणियों में बांट दिया है। साथ ही, जीएसटीआर-3बी भरने की अंतिम तिथि भी अलग-अलग की हुई है। 5 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वालों के लिए जीएसटीआर-3बी भरने की अंतिम तिथि हर महीने की 20 तारीख है, जबकि 5 करोड़ से कम टर्नओवर वालों के लिए हर माह की 24 तारीख अंतिम तिथि है।
टैक्स अधिवक्ता संजीव गुप्ता ने बताया कि 5 करोड़ और उससे अधिक का कारोबार करने वाले करदाताओं के लिए जीएसटीआर-3बी भरने की अंतिम तिथि हर महीने की 20 तारीख है। इसके बाद विलंब शुल्क देना होगा। मेरठ में करीब 50 हजार से व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं, इनमें से आधे इस दायरे में आते हैं।
एसजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर सम्पूर्णानन्द पांडे ने बताया कि व्यापारियों की आसानी के लिए जीएसटी में कई तरह के बदलाव किए जा चुके हैं। व्यापारियों को जीएसटी में तमाम तरह की राहत दी जा रही है।