फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting, three injured

सरधना क्षेत्र के एक गांव में बारात में छेड़छाड को लेकर दो पक्षों में हुआ संघर्ष

Sat, 29 Feb 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fighting, three injured
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बरात आई हुई थी। दोपहर के समय बरात में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले, पथराव भी हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बरात आई हुई थी। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने बरात में आई युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और पथराव भी हुआ। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। बाद में गण्यमान्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बात की और समझौता कराया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed