फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fighting in wedding cermony

शादी समारोह में हमला, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 08 Feb 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
fighting in wedding cermony
शादी समारोह में दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में शादी समारोह में गए जाहिदपुर निवासी अनुज और विकास पर गांव के युवकों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पीड़ित पक्ष मेडिकल थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
सराय काजी में पप्पू के यहां शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए विकास और अनुज आए थे। आरोप है कि यहां पर सरधना के भूनी गांव निवासी चार लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। शादी समारोह में मारपीट से कुछ देर के लिए अफरातफरी हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। इसे पुलिस को सौंप दिया गया है। इंस्पेक्टर मेडिकल संत शरण सिंह का कहना है कि जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों घायल अस्पताल मेें हैं। उनके ठीक होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed