फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fighting in sardhna, six injured in stone peltring

सरधना में मारपीट, पथराव में छह घायल

Thu, 12 Sep 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
fighting in sardhna, six injured in stone peltring
सरधना के मोहल्ला किला खेवान में हुए संघर्ष में घायल शबाना नूर हसन, आस मोहम्मद । - फोटो : SARDANA
सरधना में मारपीट, पथराव में छह घायल
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला किलाखेवान में बुधवार दोपहर कहासुनी के मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले। इस दौरान पथराव भी किया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। थाने में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।

आसमोहम्मद उर्फ सोनू पुत्र यासीन ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह से उनके घर के बाहर मुहर्रम में होने वाली पटा का अभ्यास चल रहा था। जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। आरोपी रोजाना गाली गलौज करते। जिसको लेकर कहा सुनी हो गई। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बुधवार को सोनू का भतीजा हसीन पुत्र मुखिया किसी काम से जा रहा था। रास्ते में सलीम पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उन पर भी टूट पड़े। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी किया गया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से नूरहसन, आस मोहम्मद, शबाना, हसीन, सोनू आदि लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर सलीम पक्ष से भी एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं देररात कुछ लोग दोनो पक्षों में समझौता कराने का प्रयास में लगे रहे। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर पर मामले में कार्रवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed