फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting between two parties while resolving dispute between husband and wife at Lisadi Gate in Meerut

Meerut: दंपती के बीच सुलह कराने बैठी पंचायत में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर, करीब 12 लोग हुए घायल

Tue, 20 Dec 2022 08:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Dec 2022 08:14 PM IST
सार

परतापुर के डूंगरावली गांव के रहने वाले इस्लाम की बेटी आसमां की शादी लगभग पांच साल पहले समर गार्डन के साठ फुटा निवासी बिलाल पुत्र पप्पू से हुई थी। आसमां का आरोप है कि उसके पति बिलाल के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। 

विज्ञापन
Fighting between two parties while resolving dispute between husband and wife at Lisadi Gate in Meerut
अस्पताल में भर्ती जख्मी हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार दोपहर लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मिया-बीवी का विवाद सुलझाने बैठी पंचायत में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए, इसके बाद थाने पर हंगामा करते हुए दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परतापुर के डूंगरावली गांव के रहने वाले इस्लाम की बेटी आसमां की शादी लगभग पांच साल पहले समर गार्डन के साठ फुटा निवासी बिलाल पुत्र पप्पू से हुई थी। आसमां का आरोप है कि उसके पति बिलाल के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। आठ महीने पहले आसमां ने बिलाल के मोबाइल में दोनों के फोटो देख लिए।

विज्ञापन

जिसके बाद दंपती के बीच झगड़ा हुआ तो बिलाल ने मारपीट करते हुए बीवी को घर से निकाल दिया। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। बताया जाता है कि इस दौरान हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन

दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें आसमां का पिता इस्लाम और उसके साथ आए दिलशाद, नजमू, इरशाद, आसिफ और मंगत, वहीं दूसरे पक्ष से बिलाल, पप्पू, नईम, अनस और जुबेर सहित मोहल्ले के ही रहने वाले अनीस वहाब व राहुल घायल हो गए। 

विज्ञापन

घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे। जहां हंगामा करते हुए दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर है। वहीं, खूनी संघर्ष में घायल हुए एक दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस कार्यवाही में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed