फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting between two parties, sticks and sticks

दो पक्षों के बीच मारपीट, लाठी-डंडे चले

Sun, 12 Apr 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties, sticks and sticks
दो पक्षों के बीच मारपीट, लाठी-डंडे चले
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर लूडो पर पैसे लगाकर खेले जा रहे जुए के दौरान दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

शनिवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्कीपुरा की गली नंबर-18 में रहने वाले सोनू और शाहरुख नाम के युवक दोपहर में गली में बैठकर लूडो खेल रहे थे। बताया जाता है कि दोनों युवकों के बीच हार-जीत की बाजी को लेकर पांच-पांच हजार का दांव लगा था। इसी दौरान शाहरुख बाजी जीत गया और उसने सोनू से जीती गई पांच हजार की रकम मांगी। जिस पर सोनू ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों से कई लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हमले में दोनों पक्षों के कई युवक घायल हो गए। जानकारी के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देते हुए दोनों पक्षों से कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष लिसाड़ी गेट ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed