फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting and stone pelting in money transaction, two injured

पैसों के लेनदेन में मारपीट और पथराव, दो घायल

Fri, 16 Oct 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting in money transaction, two injured
पैसों के लेनदेन में मारपीट और पथराव, दो घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र लक्खीपुरा गली नंबर-22 में पैसे के लेनदेन को लेकर जीजा साले में मारपीट हो गई गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें जीजा ओर उसका भतीजा घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

बृहस्पतिवार रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र लक्खीपुरा गली नंबर-22 निवासी जुल्फिकार पुत्र वासे ने बताया कि उसने अपने साले सरदार गली नंबर 18 लक्खीपुरा के यहां समरसेबल लगाया था। जिसके सरदार पर नो हजार 2 सो रुपए रुक गए थे। आरोप है कि जुल्फिकार बृहस्पतिवार रात्रि अपने भतीजे शोएब के साथ सरदार के घर पहुंचा तो शोएब ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों वहां से बच कर अपने घर पहुंचे तो आरोपियों ने जुल्फिकार के घर पर जमकर पथराव कर दिया। इस दौरान शोएब और जुल्फिकार घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, देर रात दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed