{"_id":"6186e02cf71dec38a0610cd4","slug":"fighting-and-firing-between-two-sides-for-gambling-in-samaspur-surani-sardana-news-mrt56377755","type":"story","status":"publish","title_hn":"समसपुर सुरानी में जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समसपुर सुरानी में जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समसपुर सुरानी में जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग
सरधना। समसपुर सुरानी स्थित पंचायत घर में जुआ खेलने को लेकर शुक्रवार को दो युवकों के बीच हुई मारपीट के मामले में शनिवार को गोली चल गई। विरोध करने वाले युवक का आरोप है कि जुआ खेलने वाले युवक ने उसके घर में घुसकर गोली चला दी। गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
सरधना क्षेत्र के समसपुर सुरानी गांव निवासी नितिन पुत्र विनोद और हरीश पुत्र विरेंद्र के बीच शुक्रवार को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। नितिन का आरोप है कि हरीश व अन्य युवक डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के निकट पंचायत घर में जुआ खेल रहे थे। वह पंचायत घर में पहुंचा तो हरीश ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।
नितिन का आरोप है कि हरीश ने कहासुनी के चलते शनिवार को उसके घर में घुसकर दो राउंड गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। मारपीट व गोली चलने की सूचना पर पुलिस दौड़ी और नितिन व हरीश को पकड़कर थाने ले गई। कुछ ग्रामीण थाने पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि गोली चलने की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी। दोनों युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी दोनों के बीच कहासुनी व मारपीट की घटना हो चुकी है।