फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fight

मोदीनगर में दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

मोदीनगर में दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस ने किया लाठीचार्जमोदीनगर।पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा।

विज्ञापन
fight

विस्तार

मोदीनगर में दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित बखरवा गांव में मंगलवार रात दुकान पर खरीदारी के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने लाठीचार्ज कर झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ा। एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर मोदीपोन पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।

नगर के बखरवा गांव निवासी अर्जुन के बच्चे का मंगलवार को जन्मदिन था। रात में जन्मदिन पार्टी थी। बताया गया कि वह पार्टी के लिए खरीदारी करने के लिए गांव ही स्थित एक दुकान पर गए थे। इसी दौरान दुकानदार से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद ने कुछ ही देर में संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष लाठी- डंडे लेकर सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई। काफी देर तक बवाल होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद अर्जुन पक्ष कारवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। दूसरे पक्ष ने भी मामले की तहरी दी। पुलिस ने अजुर्न पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि अर्जुन की तहरीर पर कुलदीप ,अंकित ,मुन्नू,अनुज तथा प्रमोद व पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा और एससी/एसटी सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की जांच सीओ सुनील सिंह कर रहें है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed