{"_id":"5e270f348ebc3e4b593b8402","slug":"fight-between-in-two-sides-of-shemale-in-a-village-of-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों के बीच चले लात-घूंसे, बधाई मांगने पर हुआ था विवाद, पुलिस के पास पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों के बीच चले लात-घूंसे, बधाई मांगने पर हुआ था विवाद, पुलिस के पास पहुंचा मामला
Tue, 21 Jan 2020 08:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Jan 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में एक-दूसरे के क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में कहासुनी के बाद लात घूंसे चले। इसे देखकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
वहीं सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। किन्नरों के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के किन्नरों पर अपने क्षेत्र में बधाई मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को बड़गांव थाना क्षेत्र में दल्हेड़ी गांव में नानौता क्षेत्र के कुछ किन्नर बधाई मांगने आए। जब इसकी भनक किन्नरों के दूसरे पक्ष को लगी तो वे भी मौके पर पहुंचे। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार बड़गांव क्षेत्र के किन्नरों ने नानौता क्षेत्र के किन्नरों का अपने क्षेत्र में बधाई मांगने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों ने मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही ने बताया कि एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/