यूपी: मेरठ में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट, पथराव व फायरिंग, दो युवतियां गंभीर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं दो युवतियां संघर्ष के दौरान बुरी तरह घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के खड़ौली गांव में अनुसूचित जाति व विशेष समुदाय के लोग बुधवार सुबह आमने सामने आ गए। इस दौरान बात कहासुनी से मारपीट तक जा पहुंची। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ और फायरिंग भी हुई।
यहां मौजूद दो युवतियां रुबीना और उमराव जहां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों युवतियों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि दोनों युवतियां आईसीयू में भर्ती हैं जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझाकर शांत किया और घटना की जानकारी ली।पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले में पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं आरोपी पक्ष के लोग घरों में ताला लगाकर गांव से फरार हो गए।