{"_id":"609ab1138ebc3e8dc314c3d1","slug":"fifty-sugar-mills-of-state-are-setting-up-oxygen-plant-in-western-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की 50 चीनी मिलें लगा रहीं ऑक्सीजन प्लांट, गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ली स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की 50 चीनी मिलें लगा रहीं ऑक्सीजन प्लांट, गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ली स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक
Tue, 11 May 2021 10:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 May 2021 10:31 PM IST
सार
-गन्ना मंत्री सुरेश राणा और सांसद प्रदीप चौधरी ने ली स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक
- कोरोना से बचाव के लिए मांगे सुझाव, कोविड अस्पतालों के कर्मी अपने व्यवहार में बदलाव लाएं
विज्ञापन
sureah rana
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश की 50 चीनी मिलें ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए काम कर रही हैं। जिसमें शामली, ननौता, देवबंद चीनी मिलें शामिल हैं।
जिले के मरीजों को सहारनपुर मेडिकल कालेज में त्वरित भर्ती करने के लिए सीएम योगी से कहा गया है। जिला मुख्यालय पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर ऑक्सीजन, ऑक्सीमीटर, रेमडेसिविर व अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मंगलवार शाम कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल के साथ कोरोना से बचाव, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

गन्ना मंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में कोविड अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। जिले के सभी गांवों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
सीडीओ, डीपीआरओ, प्रधानों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्ययोजना बनाई जाएगी। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज की जानकारी के लिए वहां पर जनसंपर्क अधिकारी तैनात किया जाएगा।
उन्होंने सीएमओ से कहा कि कोविड अस्पताल में आवश्यक संसाधन, ऑक्सीमीटर, रेमडेसिविर, ऑक्सीजन संबंधी सामान की सूची उपलब्ध कराएं। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि आक्सीजन, दवाई, रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीमीटर व अन्य सामान जिले की सीएचसी, पीएचसी में उपलब्ध कराए जाएं। मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार हो। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी कहा कि कोविड अस्पताल में तैनात डाक्टर से लेकर कर्मचारी तक मरीज और तीमारदार के साथ अच्छा व्यवहार करें।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि प्रतिदिन 350-400 कोरोना पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। रोजाना दो हजार मरीजों की जांच होरही है। एक लाख 59 हजार का घर घर सर्वे कराकर 2152 चयनित किए गए हैं। जिन्हें दवाई किट उपलब्ध कराई गई है। कोविड में 106 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल एएसपी, एसडीएम, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, कोविड अस्पतालों के संचालक डॉक्टर सुनील पंवार मौजूद रहे।