फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fierce fire paint factory in Meerut

यूपी: मेरठ में पेंट के बंद गोदाम में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

Tue, 28 May 2019 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 May 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
fierce fire paint factory in Meerut
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बागपत रोड स्थित पेंट के एक बंद गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं आग पर काबू पाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बागपत रोड स्थित मीरा पेंट गोदाम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पेंट गोदाम खैर नगर निवासी मुकुल का है। वहीं जिस समय आग लगी उस समय पेंट गोदाम बंद था। आग पर काबू पाया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोपहर बारह बजे कुछ लोगों ने फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता देखा। इसके बाद अचानक भीषण आग की लपटें फैक्ट्री से निकलने लगीं। वहीं एक बड़ा होटल नजदीक होने के कारण अफवाह फैली के होटल में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड अभी आग बुझाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना है कि काफी समय से गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं है। आग किस वजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है।  पुलिस मान रही है कि अति ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने के बाद आग लगी है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed