{"_id":"5ddb951d8ebc3e54ed5f03eb","slug":"fierce-fire-in-thinner-factory-in-meerut-chemical-filled-drums-burst-with-explosion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केमिकल के अवैध गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटे ड्रम, दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल के अवैध गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटे ड्रम, दहशत में रहे लोग
Mon, 25 Nov 2019 02:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी से उठता घना धुंआ
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्टरी में सोमवार की दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मेजर ध्यानचंद नगर में सचिन गुप्ता की केमिकल फैक्टरी है। बताया जाता है आज दोपहर फैक्ट्री में लेबर काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वह जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर निकल आए। उधर, फैक्ट्री में रखे केमिकल के स्टॉक के आग पकड़ते ही भीषण लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
एक के बाद एक केमिकल से भरे ड्रम धमाकों के साथ फटने शुरू हुए तो पूरा इलाका दहल उठा। जानकारी के बाद एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग भयानक रूप धारण कर चुकी थी और पूरा इलाका काले धुंए से ढका हुआ था।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझानी शुरू की। आग में जहां लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। वहीं घटना के बाद से फैक्टरी संचालक फरार है। फैक्टरी संचालकों के पास भारी मात्रा में केमिकल स्टॉक करने का लाइसेंस है या नहीं पुलिस इस मामले की भी जांच में जुटी है।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझानी शुरू की। आग में जहां लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। वहीं घटना के बाद से फैक्टरी संचालक फरार है। फैक्टरी संचालकों के पास भारी मात्रा में केमिकल स्टॉक करने का लाइसेंस है या नहीं पुलिस इस मामले की भी जांच में जुटी है।