{"_id":"5dacc8b68ebc3e013c6ccd16","slug":"fierce-fire-in-illegal-paint-factory-in-meerut-meerut-news-mrt4496333193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रोड पर अवैध फैक्टरी में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ रोड पर अवैध फैक्टरी में भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा/मेरठ। हापुड़ रोड पर हाजीपुर के सामने रविवार सुबह पेंट की अवैध फैक्टरी में आग लगने से संचालक झुलस गया। फैक्टरी में केमिकल से भरे 200 से ज्यादा ड्रम रखे थे, जो आग के बाद फटने लगे। दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग ने अवैध फैक्टरी को सील कर कर दिया है।
एफएसओ संजीव शर्मा के अनुसार हरवंश विहार मेडिकल निवासी अंकुश शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा व उनके भाई की कैम्पो प्रोडक्ट नाम से नरहेड़ा मार्ग पर 500 वर्ग गज एरिया में फैक्टरी है। यहां थिनर और केमिकलों से पेंट बनाकर स्थानीय, हापुड़ और आसपास के जिलों में सप्लाई होता था। रविवार सुबह करीब 9:50 बजे अंकुश फैक्टरी में पेंट तैयार करा रहा था। इस दौरान केमिकल रिएक्शन से आग भड़क गई। जिसकी चपेट में आकर अंकुश झुलस गया। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। पुलिस लाइन और परतापुर से पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों ने ट्यूबवेल और आसपास से पानी लेने के लिए 70 से ज्यादा बार चक्कर लगाए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।