{"_id":"5dbc9c2b8ebc3e93db11c769","slug":"festival-of-mother-of-grace-begins-with-special-prayar-sardana-news-mrt4514354196","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष प्रार्थना के साथ शुरू हुआ कृपाओं की माता का महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष प्रार्थना के साथ शुरू हुआ कृपाओं की माता का महोत्सव
Sat, 02 Nov 2019 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
सरधना का चर्च
- फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक चर्च में नवंबर में होने वाले कृपाओं की माता का महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। एक से 10 नवंबर तक चलने वाले नवीना महोत्सव का चर्च में विशेष प्रार्थना सभा एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
मेरठ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष संत फ्रांसिस कलिष्ठ सरधना चर्च के प्रबंधक फादर पाक्या नाथन एवं ससिन बाबू के साथ अन्य कई फादर विशेष प्रार्थना में शामिल हुए। इस दौरान संत चार्ल्स व संत जोजफ्स गर्ल्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगोली सजाई एवं दीये जलाए।
विज्ञापन
ऐतिहासिक चर्चमें चलने वाले कृपाओं की माता का महोत्सव नवीना में प्रत्येक दिन विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शुक्रवार को नवीना महोत्सव के प्रथम दिन ध्वजारोहण के साथ माला विनती व पवित्र मिस्सा बलिदान किया गया। जिसमें संतों की मां कृपाओं की माता की विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
दो नवंबर को ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा मुर्दों की ईद मनाई जाएगी। तीन नवंबर को सांय चार बजे माला विनती नवीना एवं पवित्र यूख़रिस्त की आशिष, 4 सोमवार नवंबर को सायं चार बजे माता मरियम के पावन नाम की विशेष प्रार्थना की जाएगी। पांच नवंबर को सायं चार बजे हमारे आनंद के स्रोत छह नवंबर को सायं चार बजे रोगियों के स्वास्थ की कामना के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी।
सात नवंबर को सायं चार बजे ख़ीस्तीयों की सहायता के लिए प्रार्थना कराई जाएगी। आठ नवंबर को कृपाओं की माता की मध्यस्थता की प्रार्थना कराई जाएगी। नौ नवंबर को प्रात: आठ एवं दस बजे एवं सायं चार बजे पवित्र मिस्सा बलिदान एवं सायं छह बजे पवित्र मिस्सा बलिदान पंजाबी भाषा में विशेष प्रार्थना कराई जाएगी।
10 नवंबर को प्रात: छह बजे एवं आठ बजे पवित्र मिस्सा बलिदान तथा प्रात: दस बजे धर्माध्यक्षीय समारोही पवित्र मिस्सा बलिदान इस प्रार्थना में मुख्य अनुष्ठाता महामहिम ओस्वाल्ड कार्डिनल ग्रेसियस व सह अनुष्ठाता महाधर्माध्यक्ष मुंबई महा धर्मप्रांत, अति श्रद्धेय इम्मानुएल केरकेट्टा धर्माध्यक्ष जयपुर धर्मप्रांत, दोपहर 12 बजे बीमारों एवं धार्मिक वस्तुओं की आशीष एवं सायं तीन बजे संत पापा ग्रेगोरी सोलहवें द्वारा बेगम को भेंट किए गए माता मरियम के तबररूक(रेलिक)के साथ चर्च से संत चार्ल्स इंटर कॉलेज, बेगम समरू के नए महल तक शोभायात्रा एवं पवित्र यूखरिस्त की आशीष की जाएगी।
11 नवंबर को संत चार्ल्स इंटर कॉलेज से माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर को जुलूस के रूप में वापस चर्च लाया जाएगा। इसके बाद ध्वज को विशेष आशीष के साथ उतारा जाएगा और चर्च महोत्सव का समापन किए जाने की विधिवत घोषणा की जाएगी।