फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students visited the police station and learned about police functioning.

Meerut News: कोतवाली का भ्रमण कर छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Sat, 18 Jul 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Female students visited the police station and learned about police functioning.
सरधना। अमर उजाला दोस्त पुलिस अ​भियान के तहत आचार्य नमि सागर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं न
- दोस्त पुलिस अभियान के तहत छात्राओं ने जाना पुलिस का कार्य, साइबर सुरक्षा की मिली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत शनिवार को आचार्य नमि सागर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरधना कोतवाली का भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने छात्राओं को बताया कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे कार्य करती है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, शिकायतकर्ता के अधिकार, पहचान की गोपनीयता तथा आपात स्थिति में डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930 और एंबुलेंस सेवा 108 के उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने की अपील की। कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं और तेज रफ्तार में वाहन चलाने से भी बचें। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उपनिरीक्षक ज्योति सिंह ने साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। महिला उपनिरीक्षक रितु राणा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना भी है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने पुलिस के विभिन्न विभागों और उनकी जिम्मेदारियों से छात्राओं को अवगत कराया तथा कानून का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने उत्तर दिया। छात्राओं ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पुलिस व्यवस्था को नजदीक से समझने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्या रेणु जैन, नेहा चौहान, हेमलता सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed