{"_id":"604a69278ebc3e8c9376a98c","slug":"female-player-slapped-to-a-boy-for-teasing-meerut-news-mrt5295007128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: स्पोटर्स स्टेडियम में महिला खिलाड़ी ने युवक को जड़े थप्पड़, बोली- लगातार कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: स्पोटर्स स्टेडियम में महिला खिलाड़ी ने युवक को जड़े थप्पड़, बोली- लगातार कर रहा था परेशान
Fri, 12 Mar 2021 12:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अभ्यास करने आई एक महिला खिलाड़ी ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिए। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि स्टेडियम में ही अभ्यास करने वाले युवक ने उसका सड़क पर रास्ता रोका और बातचीत के बहाने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भी आरोपी खिलाड़ी नहीं माना। इसलिए उसे यह सबक सिखाना पड़ा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
महिला खिलाड़ी ने गुरुवार सुबह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर से शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि स्टेडियम का ही एक खिलाड़ी उसे परेशान कर रहा है। उसने बुधवार को सड़क पर रास्ता रोककर जबरन बातचीत करने का प्रयास किया। यहां शिकायत के बाद महिला खिलाड़ी ने आरोपी को स्टेडियम में घेर लिया और उसे कई थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। यहां महिला खिलाड़ी ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर भी दी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। समझौते के बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। हालांकि आरोपी युवक कहता रहा कि गलत आरोप लगाकर उसे पीटा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, बदमाशों की आई शामत, थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे, देखें तस्वीरें
इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाने वाले युवक माहौल खराब कर रहे हैं। दो साल पहले स्टेडियम में एक खिलाड़ी ने कोच को गोली मार दी थी। उनका कहना है कि स्टेडियम में सिर्फ खेलने वाले युवाओं को ही प्रवेश मिलना चाहिए।
एक अप्रैल से नहीं होगी भर्ती वालों की एंट्री
इस मामले में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ की घटना बेहद नंदनीय है। लेकिन मामले में जांच की जाएगी। एक अप्रैल से पहले सीसीटीवी लग जाएंगे। खिलाड़ियों के अलावा सेना भर्ती या अन्य गतिविधियों के लिए स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/