फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female councilor's death from Corona, eight infected found

कोरोना से महिला सभासद की मौत, आठ संक्रमित मिले

Mon, 09 Nov 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Female councilor's death from Corona, eight infected found
कोरोना से महिला सभासद की मौत, आठ संक्रमित मिले
विज्ञापन

सरधना/दौराला। कोरोना पीड़ित महिला सभासद की सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। वहीं दौराला सीएचसी पर जांच के दौरान सात लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। सरधना निवासी एक सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव मिला।
सरधना में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिसमें अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की कोरोना से जान चली गई। वहीं कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 250 के पार पहुंच चुका है। मोहल्ला आजादनगर निवासी महिला सभासद शबनूर को कोरोना की पुष्टि होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उपचार के दौरान शबनूर की मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लोगों को कोरोना के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। उधर, दौराला सीएचसी पर जांच के दौरान हत्या के एक आरोपी समेत सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि समौली, एटूजेड कॉलोनी, मोहम्मदपुर, दौराला के छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा रोहित हत्याकांड का मुख्य आरोपी फलावदा के गुडंब गांव निवासी मोनूू की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

सिपाही को होम क्वारंटीन किया
सरधना। अलीपुर गांव निवासी युवक यूपी पुलिस में शामली में तैनात है। उसने कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। इसके बाद युवक गांव लौट आया। इसका पता चलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने सिपाही को होम क्वारंटीन कराया। वहीं रविवार को सीएचसी पर कुल 75 लोगों की जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed