फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fee paid by SHO of three children

थाना प्रभारी ने स्कूल पहुंच अनित के बच्चों की जानकारी ली।

Fri, 12 Jul 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
fee paid by SHO of three children
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ग्राम बली में अनित की शोकसभा के दौरान एसएसपी अजय साहनी ने उसके तीनों बच्चों को गोद लेने की घोषणा की थी। एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष करतार सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर के रॉकलैंड इंटरनेशनल स्कूल पहुंचकर फीस अदाकर शिक्षा की सामग्री दिलाई।
हत्यारोपी विजय धामा ने अपने ही एजेंट ग्राम बली के प्रधान कालूराम के पुत्र अनित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांव में बुधवार को प्रधान कालूराम के निवास पर शोक सभा के दौरान एसएसपी ने पहुंचकर मृतक अनित के दो पुत्री एक पुत्र को गोद लेने का निर्णय किया था। वहीं, तीनों बच्चे नगर के रॉकलैंड इंटरनेशनल में पढ़ रहे हैं। एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर थानाध्यक्ष करतार सिंह, एसएसआई नरेंद्र कसाना ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य विनय भारद्वाज से मुलाकात की और तीनों बच्चों के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य विनय भारद्वाज ने बताया कि मृतक अनित की पुत्री मानवी यूकेजी, अनुष्का नर्सरी व आरव प्री नर्सरी में पढ़ते हैं। जिसके चलते थानाध्यक्ष ने तीनों बच्चों की स्कूल की फीस जमा कराकर पाठय सामग्री दिलाई और तीनों बच्चों का स्कूल खर्च एसएसपी द्वारा दिए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

नहीं लगा हत्यारोपी विजय धामा का सुराग
अनित की हत्या को सात दिन बीत जाने के बाद भी हत्या आरोपी विजय धामा एवं उसके दो भाइयों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस विजय धामा के रिश्तेदारी में दबिश दे रही है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि विजय धामा अन्य राज्यों में छिप सकता है। सूत्रों के अनुसार एसओजी, एसटीएफ की टीम उत्तराखंड राज्य के कई स्थानों पर विजय धामा की तलाश में लगी हुई है। विजय धामा को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर समाज ने किया चेयरमैन का स्वागत
परीक्षितगढ़। नगर के मवी रोड स्थित राजा नैनसिंह सामुदायिक भवन का फैसला हाईकोर्ट द्वारा नगर पंचायत परीक्षितगढ़ के पक्ष में आने पर गुर्जर समाज के लोगों द्वारा चेयरमैन अमित मोहन टीपू का सम्मान किया गया।

भाजपा नेता सुंदर गुर्जर के निवास पर बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए संतरपाल गुर्जर ने कहा कि राजा नैन सिंह सामुदायिक भवन का फैसला आने पर गुर्जर समाज में हर्ष की लहर है। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू की हाईकोर्ट में कड़ी पैरवी के चलते आज नगर में गुर्जर समाज का नाम ऊंचा हुआ है। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि मवी रोड स्थित खसरा नं. 1856 जो पूर्व में गुर्जर धर्मशाला के नाम पर नगर पंचायत द्वारा आवंटित किया था। जिसमें संतराम नाम के व्यक्ति ने बीस साल से अवैध कब्जा कर रखा था। जिसका मुकदमा नगर पंचायत द्वारा लड़ा जा रहा था। उनके कार्यकाल से संतराम से कब्जा मुक्त कराकर राजा नैनसिंह सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद संतराम ने हाईकोर्ट में पुन: विचार याचिका दायर की थी। जिसकी नगर पंचायत परीक्षितगढ़ व गुर्जर समाज के राजेश गुर्जर, सुदेश गुर्जर, सुंदर गुर्जर सामूहिक पैरवी की थी। जिसके चलते बुधवार को हाईकोर्ट को उक्त भूमि को नगर पंचायत के पक्ष में किया था। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि में भव्य राजा नैनसिंह भवन व राजा नैनसिंह की प्रतिमा प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके बाद गुर्जर समाज के लोगों ने चेयरमैन अमित मोहन टीपू को शॉल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। बैठक का संचालन रणपाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर गुल्लू गुर्जर, रामकुमार नागर, कल्याण सिंह, राजपाल गुर्जर, भूषण, मामंचद, बिजेंद्र, महकार गुर्जर, सुभाष गुर्जर, नवीन, चरण सिंह, कपिल, सोहनवीर गुर्जर, देवेंद्र, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed