फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fear of Zika virus After corona, dengue, alert in Meerut, these are its symptoms

खतरा: कोरोना, डेंगू के बाद अब जीका वायरस का खौफ, मेरठ में अलर्ट, ये हैं लक्षण

Mon, 25 Oct 2021 11:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Oct 2021 11:05 AM IST
सार

मेरठ जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जीका वायरस का संवाहक एडीज एजेप्टी नामक मच्छर होता है। इसका मच्छर भी दिन के समय ही काटता है।

विज्ञापन
fear of Zika virus After corona, dengue, alert in Meerut, these are its symptoms
जीका वायरस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का मरीज मिलने के बाद मेरठ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान के नेतृत्व में एक टीम आज कानपुर पहुंचकर पड़ताल करेगी। जीका वायरस का फिलहाल कोई इलाज नहीं है। ऐसे में मच्छरों से बचकर रहना ही प्रमुख उपाय है। 

विज्ञापन


मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि जीका वायरस का संक्रमण भी मच्छरों के जरिए फैलता है। डेंगू, चिकनगुनिया के संवाहक एडीज प्रजाति के मच्छर हैं, जिनके काटने से इन बीमारियों के वायरस शरीर में प्रवेश करके संक्रमण फैलाते हैं।
विज्ञापन


इनमें एडीज एब्लोपिक्टस, एडीज एजेप्टी नामक मच्छर अधिक घातक होते हैं। यह मच्छर जीका वायरस से संक्रमित व्यक्ति को काटता है, तो मच्छर भी संक्रमित हो जाता है, उसके बाद जिस भी व्यक्ति को काटता है वह संक्रमित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों की बढ़ी चिंता: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में बदला मौसम का मिजाज, सहारनपुर में भारी ओलावृष्टि 

तीन से 14 दिन में दिखते हैं लक्षण 
शरीर में जीका वायरस के प्रवेश करने के तीन से 14 दिन के भीतर लक्षण दिखने लगते हैं। दवाएं खाने से बुखार न उतरे, साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व टायफाइड की जांच में पुष्टि न हो। व्यक्ति विदेश यात्रा अथवा जीका प्रभावित क्षेत्र से लौटा हो, तो जांच कराए।

दिन के समय काटता है यह मच्छर
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जीका वायरस का संवाहक एडीज एजेप्टी नामक मच्छर होता है। इसका मच्छर भी दिन के समय ही काटता है। यह वायरस गर्भवती एवं सामान्य महिलाओं के लिए अधिक घातक और खतरनाक होता है। संक्रमण होने पर वायरस गर्भ में पल रहे बच्चे के ब्रेन पर सीधे अटैक करता है। 

जीका के संक्रमण के समान्य लक्षण
- सामान्य से तेज बुखार।
- शरीर में छोटे-छोटे लाल दाने उभर आना।
- आंखों में जलन और लगातार चिपचिपन रहना।
- तेज सिरदर्द के साथ बेचैनी भी होना।
- चलने फिरने में लाचारी आ जाती है।
- मांसपेशियों और जोड़ों में भीषण दर्द व ऐंठन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed