फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fdfdfdfdfdfdfdfdfdfdd

Meerut News: मनसबिया में कर्बला के सामने बन रहे फ़व्वारे को हटाने पर राजी हुए मुतवल्ली

Wed, 13 Mar 2024 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
fdfdfdfdfdfdfdfdfdfdd
विवाद को विराम: जुमे से पहले हटा दिया जाएगा फ़व्वारा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेलवे रोड पर मनसबिया अरबी कालेज में स्थित बड़ी कर्बला के चबूतरे पर बन रहे फ़व्वारे का विवाद खत्म होता नजर आ रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की मौजूदगी में इस बात पर सहमति बनी है कि कर्बला के चबूतरे पर बन रहे फ़व्वारे को पूरी तरह से हटा लिया जाएगा ताकि वहां जुमे की नमाज़ और रोज़ ए आशूरे का आमाल सही तरीके से हो सके।
जानकारी के अनुसार मनसबिया स्थित बड़ी कर्बला के चबूतरे पर पिछले दिनों मुतवल्ली दानिश जाफरी ने फव्वारे का निर्माण शुरू कराया था। बीते नवंबर महीने में शिया वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी के सामने लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने फ़व्वारे का निर्माण कार्य रुकवाने का निर्देश दिया था। काम तो रुक गया लेकिन निर्माण कार्य को ध्वस्त नहीं किया गया। इधर, रमजान का महीना शुरू होने के बाद एक बार फिर से यह विवाद गरमा गया। वक्फ़ मंसबिया की निगरानी कमेटी ने एडीएम सिटी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। एडीएम सिटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद रुहेल आजम को विवाद के समाधान के लिए मौके पर भेजा।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के साथ लंबी बातचीत के बाद तय हुआ कि नमाजियों की बड़ी संख्या की वजह से मस्जिद में जगह कम पड़ जाती है। ऐसे में कर्बला के चबूतरे पर बने फ़व्वारे के निर्माण को हटाए जाने व इसे दूसरे स्थान पर बनाए जाने की रजामंदी मुतवल्ली दानिश जाफरी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की मौजूदगी में दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी ने बताया कि आपसी सहमति से तय किया गया है कि कौम की एकता को देखते हुए जुमे की नमाज़ से पहले विवादित निर्माण हटा दिया जायेगा। नमाज़ व अन्य इबादतें परम्परागत कर्बला के चबूतरे पर ही होंगी। इस मौके पर मौलाना बाकर, अकबर अली, अली हैदर रिज़वी, मासूम असगर, हसन बहादुर, जफर हसन, शहजाद जैदी, तजम्मुल, मुतवल्ली, दानिश अली, फखरी जाफरी, हसन जाफरी समेत काफ़ी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed