फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   father wandering for the daughters recovery

बेटी की बरामदगी के लिए दर-दर भटक रहा पिता

Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
father wandering for the daughters recovery
मेरठ। परतापुर निवासी एक व्यक्ति शादीशुदा बेटी की बरामदगी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उसका कहना है कि दहेज लोभी ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी या फिर उसे छिपा दिया है। पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी फरवरी 2019 में टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी मोहित से की थी। इसके बाद से पति एवं उसके परिजन उनकी पुत्री से मारपीट करते लगे। इस बाबत कई बार पंचायत हुई परंतु उनका व्यवहार नहीं सुधरा। इस पर वे अपनी बेटी को मायके ले आए। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं, उन्होंने मोहित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकद्दमा दर्ज करा दिया। मोहित एवं उसके परिजन कार्रवाई से बचने के लिए बीती 16 अगस्त को उनके घर आए और माफी मांगकर उनकी बेटी को साथ ले गए। इसके अगले दिन किसी का फ़ोन आया कि ससुराल में उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। वह ससुराल पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। ससुराल वालों से ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, कुछ लोगों ने जानकारी दी कि उनकी बेटी को गंगनहर में डुबाकर मार दिया है। वे गंगनहर पर पहुंचे तो उन्हें वहां झाड़ियों से बेटी का दुपट्टा मिला। इस पर वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे परंतु टीपीनगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब ससुराल पक्ष के लोग मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed