फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father-son jailed for attempting self-immolation, woman granted bail

आत्मदाह के प्रयास में पिता-पुत्र को जेल, महिला को जमानत

Thu, 30 Sep 2021 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Father-son jailed for attempting self-immolation, woman granted bail
आत्मदाह के प्रयास में पिता-पुत्र को जेल, महिला को जमानत
विज्ञापन

मेरठ। बाइक का 16 हजार रुपये का चालान काटने के विरोध में कमिश्नरी चौराहे पर आत्मदाह का प्रयास करने वाले पिता-पुत्र को बुधवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया। महिला को चेतावनी देकर जमानत दे दी गई।
गंगानगर मवाना रोड लाल पार्क निवासी रोहित का दो दिन पहले साकेत चौराहे पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने 16 हजार रुपये का चालान कर दिया था। रोहित के पिता अशोक बसपा नेता हैं, जिन्होंने मंगलवार को एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव से शिकायत की थी। चालान माफ न होने पर अशोक अपनी पत्नी मुकेश देवी व बेटे रोहित को लेकर कमिश्नरी पर आ गये और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर बेटे का एनकाउंटर करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पिता-पुत्र ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देर शाम मुकेश देवी को आशा ज्योति केंद्र मेडिकल भेज दिया गया। बताया गया कि रात में अशोक ने थाने में तबियत बिगड़ने का नाटक किया और सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां सब कुछ सामान्य मिला। बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed