यूपी: हाईटेंशन लाइन टूटने से पिता-पुत्र की मौत, ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मवाना में सोमवार को खेत से बाइक पर लौट रहे पिता पुत्र पर खेत के रास्ते में हाईटेंशन लाईन का बिजली का तार टूटकर गिर गया। दोनों बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को गंभीर अवस्था में मेरठ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी का गांव वालों ने विरोध कर दिया। हंगामे की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार गांव भैंसा निवासी रघुनंदन (50 वर्ष) पुत्र शिवचरण अपने पुत्र अंकुर (18 वर्ष) के साथ खेत से बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक को अंकुर चला रहा था। चश्मदीद मृतक रघुनंदन के चचेरे भाई देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही वे हरेंद्र की टयूबवेल से कुछ आगे बढे़ तो पिता पुत्र की बाइक पर हाईटेंशन विद्युत लाईन का करंट प्रवाहित तार टूटकर गिर गया।
करंट की चपेट में आने से दोनों बाइक से गिर गए और बुरी झुलस गए। उन्होंने बिजली विभाग को लाईन काटने के लिए फोन किया। वहीं गांव वालों को सूचना दी।
सूचना के काफी देर बाद लाईन को काटा गया। जानकारी लगने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे तथा दोनों से किसी प्रकार तार को हटाकर इलाज के लिए मेरठ लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
घंटों बाद मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता एस के निर्भय तथा एस डी ओ योगेंद्र बजाज को गुस्साए गांव वालों ने घेर लिया तथा जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि उनकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी जर्जर तारों को नहीं बदलवाया गया।
वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने मृतकों को पांच पांच लाख की आर्थिक मदद देने की बात कही। गुस्साए गांव वालों ने दोनों विद्युत अधिकारियों को घेर लिया तथा पुलिस को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कहा।
एडीएमई रामचंद्र तथा एसपी देहात अविनाश पांडेय ने थाने पहुंच मृतक के परिजनों से वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाने में भी गांव वालों ने जमकर हंगामा किया। वहीं ग्राम प्रधान पति अमरपाल उर्फ विलियम ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर एमडी आफिस में आत्मदाह कर लेंगे। बामुश्किल अधिकारियों ने समझाकर शांत किया।