फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father's Day Special: everyone will give a gift to their father

फादर्स डे स्पेशल: डांट की गरम धूप से बढ़कर पापा के प्यार की ठंडी छांव

Sun, 17 Jun 2018 07:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 17 Jun 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Father's Day Special: everyone will give a gift to their father
फादर्स डे फोटो - फोटो : अमर उजाला

पिता जीवन में सख्ती, अनुशासन और डांट की गरम धूप हैं तो प्यार और अपनेपन की ठंडी छांव भी हैं। पिता की सीख जीवन को सामाजिकता, अनुशासन और मेहनत सिखाती है। उनका साथ हर मुश्किल में खड़े होने का सहारा देता है। दुनिया में हर साल धूमधाम से फादर्स डे मनाया जाता है। बच्चे अपने प्यारे पापा को उपहार देकर अपना प्यार जताते हैं। आज फादर्स डे के मौके पर शहर में कई बच्चों ने पिता के लिए स्वयं ही उपहार बनाए हैं। कुछ ने बाजार से उपहार, ग्रीटिंग कार्ड, बुके, फ्लावर बंच, चॉकलेट और केक लिए तो कुछ ने घर पर ही केक, चॉकलेट तैयार किया।

विज्ञापन


पापा के जाने का लगा गहरा सदमा
14 साल पहले शुभिता के पिता डॉ. शुभनीष त्यागी इस दुनिया से चले गए। मम्मी डॉ. सरिता त्यागी ने उन्हें किसी तरह से संभाला। बकौल शुभिता मैं पापा की लाड़ली थी। पापा का अचानक जाना बर्दाश्त नहीं कर पाई। मुझे गहरा सदमा लगा। तब मम्मी मेरे लिए पापा बनकर गईं। डॉ. सरिता कहती हैं एक मां अच्छी मम्मी तो हो सकती है, मगर पिता की जिम्मेदारी निभाना बहुत मुश्किल है। पति के गुजरने के बाद मेरे लिए जितना मुश्किल बेटी को बड़ा करना था, उससे ज्यादा मुश्किल उसके जीवन में पिता की कमी को दूर करना था। लेकिन ईश्वर ने साथ दिया और मैं अपनी बेटी के लिए मां के साथ पिता भी बनी।
विज्ञापन


मम्मी ही हैं हमारी पापा 
गार्गी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना अपनी दोनों बेटियों मनस्वनी और अरुणिमा की मम्मी और पापा दोनों हैं। अरुणिमा कहती हैं छह साल हो गए पापा हमें छोड़कर चले गए। छह साल के इस सफर में हमारी कोई भी फरमाइश ऐसी नहीं है जो मम्मी ने पूरी न की हो। हमारी पढ़ाई, खर्च सब उन्होंने अकेले पूरा किया है। स्कूल, कॉलेज, स्पोर्ट्स या फ्रैंड्स के बीच जब भी हमें पापा की जरूरत होती मम्मी वहां सबसे पहली खड़ी नजर आतीं। हमारी कई फ्रैंड्स इस बात को कहती हैं कि मम्मी पापा से कहीं बढ़कर हैं। फादर्स डे पर अपनी मम्मी को गिफ्ट देकर ही हम अपना फादर्स डे मनाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉकेटमनी से पापा का सरप्राइज गिफ्ट
बलवंत नगर निवासी अर्णव और अनवी शर्मा ने पापा के लिए सरप्राइज गिफ्ट प्लान किया है। दोनों ने अपनी पॉकेटमनी जोड़कर पैसे जमा किए। इन पैसों से मम्मी की मदद से पापा के लिए प्यारा सा उपहार खरीदा है। दोनों बच्चे आज फादर्स डे पर सरप्राइज गिफ्ट पापा को देंगे। जिसे उन्होंने सुंदरता से पैक किया है।

हर साल खुद डिजायन करता हूं ग्रीटिंग

Father's Day Special: everyone will give a gift to their father
फादर्स डे फोटो

चंद्रिका कॉलोनी निवासी शौर्य सेंट मेरीज एकेडमी में पढ़ते हैं। शौर्य अपनी बहनों के साथ हर वर्ष पापा के लिए ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट घर पर ही तैयार करते हैं। इस बार भी शौर्य ने पापा डॉ. राजीव के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाया है। दोनों बहनों ने फ्रू ट केक घर पर ही बनाया है।
  
पापा एंड मी की बनाई टी-शर्ट
डिफेंस एंक्लेव निवासी अमितांश और दिव्यांगना पापा के लिए चॉकलेट और टी-शर्ट घर पर ही बना रहे हैं। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले अमितांश आठ साल के हैं और बहुत अच्छी चॉकलेट बनाते हैं। अमितांश कहते हैं मेरी बहन छोटी है वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाती, इसलिए हमने मम्मी की हेल्प से पापा एंड मी की टी-शर्ट बनाई है। मुझे चॉकलेट बनाना आता है वो मैंने बनाई है। 
 
इकोफ्रैंडली रंगों से बनाई पेंटिंग
साकेत निवासी यशिका सिंघल ने छोटी बहन पिंकिंश सिंघल के साथ मिलकर पापा के लिए सुंदर पेंटिंग बनाई है। सोफिया गर्ल्स स्कूल में नवीं क्लास में पढ़ने वाली यशिका को पेंटिंग का बहुत शौक है। यशिका हर साल पापा के लिए कार्ड, पर्स पेंट करती है। इस बार यशिका ने पिंकिश के साथ मिलकर एक पेंटिंग बनाई है, जिसमें कोट्स भी लिखे हैं। इसे वो फादर्स डे के दिन सुबह-सुबह पापा को गिफ्ट करेंगी। 

पिता के रूप में मिले गुरु
जीवन की हर सीख मुझे पापा से मिली है। पिता की भूमिका में उन्होंने लाड़, प्यार दिया तो गुरु की भूमिका में उन्होंने बिजनेस, सामाजिकता सिखाई। दोस्त के किरदार में वो हर दुख, सुख में हमारे साथी बने। उनका साथ जीवन में भगवान के होने जैसा है। कोशिश करता हूं, कि उनकी तरह मैं भी एक अच्छा पिता बनूं। - मनीष प्रताप सिंह 

हमारे बेस्ट फ्रैंड हैं पापा
मम्मी जब नानी के यहां जाती थी, तो मैं, पापा और भइया उस टाइम को पूरा एंजाय करते थे। पिता से ज्यादा वो हमारे लिए एक दोस्त हैं। जिनके साथ हम अपनी हर बात साझा की और उन्होंने हर मुश्किल में पिता की डांट से ज्यादा दोस्त की तरह हमें गाइड किया। - अंकुर जग्गी

जीवन की तपती धूप में छांव बने पिता
स्कूल, कॉलेज लाइफ से लेक र आज बिजनेस में भी कई ऐसे पड़ाव आए जब पापा के होने की अहमियत मुझे पता चली। खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतने अच्छे पापा मिले। जिन्होंने प्यार के साथ गलती पर डांट भी लगाई। अनुशासन और टाइम मैनेजमेंट का हुनर सिखाया। मेरे पापा दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। - ईशु बंसल

दिल की हर बात पापा से की शेयर

Father's Day Special: everyone will give a gift to their father
फादर्स डे फोटो

अमूमन हम सुनते हैं कि मम्मी बच्चों की बेस्ट फ्रैंड और गुरु होती हैं। लेकिन हमारे यहां मम्मी में टीचर तो मिला, लेकिन दोस्त, गाइड सब पापा में मिला। पापा के होते हमें कभी सहेली की कमी महसूस नहीं हुई। हमारी फ्रैंड्स अपनी बातें दूसरों से साझा करतीं तो हम दोनों पापा से हर बात बताते। वैसे भी बेटियां पापा की परी होती हैं। वाकई पापा ने हमें परी से बढ़कर प्यार दिया है। - शृंखला गुप्ता

केक, बुके, चॉकलेट, उपहार सब तैयार
फादर्स डे के लिए बाजार में तैयारियां पूरी हैं। बच्चों ने प्यारे पापा के लिए प्यार भरा तोहफा खरीदा है। बेकरीज़ और केक शॉप्स पर फादर्स डे के लिए विशेष कप केक्स व केक तैयार किए हैं। शुगर फ्री कुकीज़ भी फादर्स के लिए बनाई हैं। चॉकलेट, बुके और कार्ड भी बच्चों ने पापा के लिए तैयार किए हैं। 

कविता
मेरे पापा
चंदा ने पूछा तारों से, तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा
कौन है पापा मेरे पापा
धरती पर मां के बाद भगवान ने दूसरी अनमोल चीज
बनायी है, तो वो है मेरे पापा
बिना कहे हमारी सारी जरूरत पूरी करें, मेरे पापा
बस एक बार कहने पर वो चीज लाकर दें मेरे पापा
पापा की लाड़ली होती हैं बेटी
जिन्हें मेरे आने की खुशी हुई वो हैं मेरे पापा
अपनी बेटियों के लिए सबसे लड़ जाए मेरे पापा
कही जाने को मना नहीं करते मेरे पापा
- रितु रानी, वीनस गार्डन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed