फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father raped daughter, arrested

पिता पर दुष्कर्म व मां पर सहयोग करने का आरोप

Mon, 07 Oct 2019 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Father raped daughter, arrested
गंगानगर/मेरठ। एक किशोरी ने फौजी पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाना गंगानगर में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत करने पर मां ने आरोपी पिता का ही सहयोग किया। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसका पिता सेना में जम्मू कश्मीर में सिपाही पद पर तैनात था। करीब 8-9 साल से वह उसके साथ शराब पीकर छेड़छाड़ व मारपीट करता था। चार वर्ष पूर्व उसकी मां ने पिता के कहने पर उसे एंड्रायड फोन दिलाया था। जिस पर पिता आए दिन अश्लील मेसेज व वीडियो भेजता रहता था। विरोध करने पर उसे डरा-धमकाकर व मारपीट कर चुप करा दिया जाता था। कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता की पोस्टिंग मेरठ में हुई थी। इस दौरान पूरा परिवार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहा था। यहां रहते हुए पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ कई माह से दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन

अब आरोपी पिता उसकी छोटी बहन के साथ भी अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। मां को सारी बात बताए जाने पर उसे समाज का डर दिखाकर चुप करा दिया गया। छोटी बहन के साथ दुर्व्यवहार होने पर उसने थाने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि आरोपी फौजी इस समय छुट्टी पर आया हुआ है। पूरा परिवार वर्तमान में गंगानगर थाना क्षेत्र में रह रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं परिवार के करीबियों का दावा है कि पिता ने बेटी के प्रेम प्रसंग पर पहरा लगा दिया था। प्रेमी की बातों में आकर बेटी ने झूठे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकली, लेकिन दोबारा फंसी
पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म से पूर्व छेड़छाड़ से परेशान होकर वह घर से चली गई थी। लेकिन उसकी मां ने बहला फुसलाकर उसे घर बुला लिया था। मां ने पिता को समझाने की बात भी कही थी। लेकिन पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने रात के समय छेड़छाड़ जारी रखीं और एक दिन मौका पाकर दुष्कर्म कर दिया। मुकदमे में मां को भी इस वारदात में सहयोग करने पर शामिल किया गया है।

प्रारंभिक जांच में आरोप सही
एसपी देहात अविनाश पांडे के अनुसार पीड़िता के मोबाइल में एक रिकार्डिंग मिली है, जिसमें आरोपी पिता बेटी से गालीगलौज कर उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता की मां से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी ने उसे भी बहुत पीटा था। प्रारंभिक जांच में पीड़िता के आरोप सही माने जा रहे हैं। आरोपी फौजी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed