फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father murder in protest against molestation of daughter in meerut, accused arrested

यूपी: बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में पिता का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Aug 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 22 Aug 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Father murder in protest against molestation of daughter in meerut, accused arrested

लिसाड़ी गांव में मंगलवार देर रात बेटी से छेड़छाड़ के विरोध करने पर पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान और उसके परिवार को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


लिसाड़ी गांव निवासी अरशद (45) पुत्र अफसर के घर के सामने टेंपो चालक इमरान रहता है। इमरान की नजर अरशद की बेटी पर थी। आधी रात को इमरान टेंपो लेकर आया था। बकरीद होने के चलते मोहल्ले में चहलपहल थी। पुलिस के मुताबिक इमरान ने अरशद की बेटी से छेड़छाड़ कर दी। जिसका अरशद ने विरोध किया। इमरान अपने घर से पशुओं को काटने वाला चाकू लेकर आया और अरशद पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिये। 
विज्ञापन


जिसमें अरशद मौके पर ही गिर पड़ा। सड़क पर ही खून फैल गया। हत्या की सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस पहुंची। अरशद के परिजनों ने इमरान के परिवार पर भी हत्या में साथ देने का आरोप लगाया है। सीओ कोतवाली ने बताया कि इमरान व उसके भाई अहसान, इनाम और उनके पिता यामीन को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी इमरान नशे में धुत बताया गया है। बकरीद पर अरशद की हत्या से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने लिसाड़ीगेट थाने में आरोपी पर हमले का भी प्रयास किया। एहतियात के तौर पर आरोपी के घर पर पुलिस फोर्स लगा दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed